सोमवार, 8 जून 2015

हम जंगल के जोगी

दौड़ भाग के जीवन में
जनम मरण का भेद न जानें
तोड़ें केवल रोटी
हां हम जंगल के जोगी ।।

उजली कंचन काया में और
लोभ लालच की माया में हम
बन गए हैं भोगी
हां हम जंगल के जोगी ।।

पुरखों की हम शान न जानें
मर्यादा और मान न जानें
करते बातें मोटी मोटी
हां हम जंगल के जोगी ।।

खानें का कोई भान नहीं
न पीने की लाज हैं
फिरते बनके रोगी
हां हम जंगल के जोगी।।

लेखक :- बाबुलाल राईका सरनाऊ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनत्व

एक प्रयास है कि कुछ अच्छा हो जाए, पर अपनों की अनदेखी से मजबूर हूँ। पल-पल समर्पण चाहता हूँ, पर पास होते हुए क्यो दूर हूँ?😇 पैर ...